फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Moisture Halts Mustard Sales; Prices Rise... Yet Farmers Remain Distressed

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस अधीक्षक ने थाना शहर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Thu, 23 Apr 2026 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Moisture Halts Mustard Sales; Prices Rise... Yet Farmers Remain Distressed
फोटो संख्या:58 शहर पुलिस थाने में सीसीटीवी जांचते एसपी दीपक। विज्ञ​प्ति
महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक ने वीरवार को थाना शहर महेंद्रगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाने के विभिन्न अनुभागों की जांच की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी दीपक ने थाना प्रभारी उप-निरीक्षक पवन से थाने के रजिस्टरों, अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी ली। उन्होंने मालखाना, रिकॉर्ड रूम, पुलिसकर्मियों के मैस और थाना परिसर में साफ-सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधान अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मामले की जांच बेवजह लंबे समय तक लंबित न रखी जाए। लंबित मामलों में कार्रवाई कर न्यायालय में चालान पेश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सदर थाने में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी मुआयना किया। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed