फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mohit first in 5 km race, Priya won in 1500 meters

Mahendragarh-Narnaul News: 5 किमी दौड़ में मोहित प्रथम, 1500 मीटर में प्रिया ने मारी बाजी

Sat, 08 Mar 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mohit first in 5 km race, Priya won in 1500 meters
फोटो नंबर-05कृष्ण नगर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ में भाग लेते विद्यार्थी। स्
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में प्राचार्य अजीत सिंह की अध्यक्षता में चल रही दो दिवसीय 26वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अजय यादव ने बताया कि लड़कों की 5 हजार मीटर और 100 मीटर, लड़कियों की 1500 मीटर और 100 मीटर दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। लड़कों की 5 हजार मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, पंकज द्वितीय व योगेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में प्रिया प्रथम, खुशी द्वितीय व संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य अजीत सिंह ने बताया कि कहा कि खेलकूद विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और संतुलन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलकूद के माध्यम से विद्यार्थी न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि वे मानसिक और भावनात्मक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। खेलकूद में नियमों का पालन करना आवश्यक होता है, जो विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने की आदत डालता है। खेलकूद में सफलता प्राप्त करने से विद्यार्थियों का आत्म-विश्वास बढ़ता है। डाॅ. नरेश ने बताया कि दो दिन चली इस प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के छात्र नितिन बेस्ट एथलीट बॉयज तथा बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा खुशी बेस्ट एथलीट गर्ल्स रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed