फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mohit became the winner and Sandeep became the runner-up in the six-kilometer marathon

Mahendragarh-Narnaul News: छह किलोमीटर मैराथन में मोहित विजेता और संदीप बने उप विजेता

Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mohit became the winner and Sandeep became the runner-up in the six-kilometer marathon
फोटो संख्या:54- गांव कोका के खेल स्टेडियम में मैराथन प्रतियोगिता में  विजेता  प्रतिभागियों को स
कनीना। उपमंडल के गांव कोका के खेल स्टेडियम में एक निजी बीज विक्रेता कंपनी की ओर से आयोजित मैराथन में रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ से 70 से अधिक धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रेवाड़ी के गांव भूषण कला का मोहित विजेता, महेंद्रगढ़ जिले के गांव कोका निवासी संदीप उप विजेता और महेंद्रगढ़ के गांव मेघनवास के हेमंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्यातिथि पंचायत समिति चेयरमैन कनीना जयप्रकाश व कंपनी के प्रबंधक की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मैराथन के दौरान खेल मैदान पर एंबुलेंस व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी। जयप्रकाश ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। इसलिए युवाओं को खेल के माध्यम से अपने स्वास्थ्य का ध्यान देकर अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

विजेता बने मोहित को 11 हजार, उप विजेता संदीप को 5100 तथा तीसरे स्थान पर रहे हेमंत को 3100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दोनों जिलों के कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:54- गांव कोका के खेल स्टेडियम में मैराथन प्रतियोगिता में  विजेता  प्रतिभागियों को स

फोटो संख्या:54- गांव कोका के खेल स्टेडियम में मैराथन प्रतियोगिता में  विजेता  प्रतिभागियों को स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed