{"_id":"69289616e39a60f17501fa92","slug":"mohit-and-chanchal-were-the-best-athletes-in-the-sports-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-132810-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेलकूद प्रतियोगिता में मोहित व चंचल रहे बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेलकूद प्रतियोगिता में मोहित व चंचल रहे बेस्ट एथलीट
विज्ञापन
फोटो 21 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।संवाद
- फोटो : राम मंदिर की यज्ञशाला में ध्वजारोहण अनुष्ठान में पूजन करते यजमान
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय अटेली के दो दिवसीय 42वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में वीरवार को पुरुष वर्ग में चार स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट एथलीट मोहित रहा। वहीं महिला वर्ग में छह स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट एथलीट चंचल रही।
डॉ. पूर्ण प्रभा ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल से तन और मन स्वस्थ रहता है। इसलिए हार जीत की चिंता किए बिना प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी ने बताया अनुशासन व खेल भावना से संपन्न हुए इस खेल महोत्सव के लिए सभी खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य बधाई के पात्र हैं।
ये रहे परिणाम
प्रतियोगिताओं में 3000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में मोहित, विनय और दीपक ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में शीतल, अंशुल और दीक्षा ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग रेस महिला वर्ग में चंचल और दीक्षा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीतल और अंशु की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चंचल और दीक्षा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग रेस पुरुष वर्ग में रोहित और ऋषभ की टीम ने प्रथम स्थान हिमांशु और अभिषेक की टीम ने द्वितीय व उत्तम और रितिक की टीम तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में विनय, दीपक और विष्णु ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में शीतल, अंशुल और पिंकी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ महिला वर्ग में चंचल, दीक्षा बीसीए और दीक्षा बीए ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।