{"_id":"67290b73f3e5b1a34f0def04","slug":"model-road-built-worth-rs-15-crore-is-in-poor-condition-due-to-lack-of-maintenance-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113095-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डेढ़ करोड़ से बना मॉडल रोड देखरेख के अभाव में बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डेढ़ करोड़ से बना मॉडल रोड देखरेख के अभाव में बदहाल
विज्ञापन
महेंद्रगढ। तीन वर्ष पूर्व शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की लगात से बना मॉडल रोड देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। अब इस रोड के बीचोंबीच बने डिवाइडर पर लगी संगमरमर की टाइलें भी उखड़ने लगी हैं। दोनों ओर से डिवाइडर भी विज्ञापन के पोस्टर से भी अटा पड़ा है। डिवाइडर के बीचों बीच लगाए गए पौधे भी देखरेख के अभाव में दम तोड़ गए। जिम्मेदार भी पौधों में पानी तक नहीं डाल पाए, जिसके कारण यह भी सूख गए हैं।
बता दें अगस्त 2021 में जब नपा का चार्ज प्रशासन के हाथों में था, तो तत्कालीन एसडीएम दिनेश कुमार की ओर से शहर के राव तुलाराम चौक से भूतपूर्व सैनिक कैंटीन तक एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया था। सड़क निर्माण में नई इंटर लॉकिंग टाइलें, डिवाइडर के बीच फूलदार पौधे, डिवाइडर पर संगमरमर की टाइलें लगाकर सजाया गया था। हालांकि, कुछ दिनों तक शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए यह मॉडल रोड खूब चर्चाओं में रहा था।
-- -- -- -- -- -- --
-शहर के एकमात्र मॉडल रोड की सुंदरता बढ़ा रही थी टाइलें
तुलाराम चौक से सैनिक कैंटीन तक बना यह मॉडल रोड शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा था। जिम्मेदारों द्वारा इसकी देखरेख नहीं की गई, जिसके बाद संगमरमर की टाइलें उखड़नी आरंभ हो गई। बारिश के मौसम में जब पौधे लगाए थे तो सुंदरता भी बढ़ती थी और यह मार्ग शहर की शोभा बढ़ा रहा था। अब यह पेड़-पौधे भी पानी के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। आईटीआई और बस स्टैंड के सामने शहर का मुख्य सड़क मार्ग बारिश के कारण टूट गया है। शहर में प्रवेश करते ही यह मार्ग शहर की सुंदरता बढ़ा रहा था। जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, जिस कारण अब यह सुंदरता बढ़ाने की बजाए शहर की बदहाली बयां कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से जल्द ही मॉडल रोड के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव किया जाएगा। इसको फिर से भव्य रूप दिया जाएगा। जहां आवश्यकता है, वहां मरम्मत कराने के साथ नए पौधे लगाए जाएंगे। इसकी देखरेख के लिए एक कर्मचारी की नियमित तैनाती की जाएगी। उखड़ी हुई टाइल को भी जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।