Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mock drill conducted to test preparedness for disaster response.

Mahendragarh-Narnaul News: आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल

Fri, 24 Apr 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted to test preparedness for disaster response.
फोटो 9जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान घायलों को प्राथमिक इलाज मुहैया कराते
नारनौल। आपदा या आपातकालीन स्थिति के दौरान हम कितने सजग और तैयार हैं इसको परखने के लिए शुक्रवार को जिला न्यायालय में एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसमें न केवल पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता को जांचा गया बल्कि रेड क्रॉस और आपदा प्रबंधन की टीमों के बीच समन्वय का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सायरन बजाती हुई मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। साथ ही पुलिस और रेड क्रॉस की टीमें भी तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गईं।
विज्ञापन


इस ड्रिल के दौरान बिल्डिंग में फंसे लोगों को सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर नीचे लाया गया और वहां मौजूद रेड क्रॉस के वॉलंटियर्स ने उन्हें प्राथमिक उपचार देना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद डीएसपी सुरेश कुमार ने पूरे ऑपरेशन की कमान संभाली और सभी टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीमों के रिस्पांस टाइम और काम करने के तरीके का अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed