फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mobile Shop Chori

शटर काटकर छह लाख के मोबाइल और सामान चोरी

Thu, 11 Jul 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mobile Shop Chori
फोटो संख्या:46- चोरों द्वारा गैस कटर से शटर को काटा हुआ - फोटो : Narnol
शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित राठी मोबाइल सेंटर से अज्ञात चोर रात को छह लाख रुपये के मोबाइल एवं मोबाइल उपकरण चुरा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने फिंगर प्रिंट्स लिए। इसी दौरान डीएसपी यादव राम तथा सीआईए इंचार्ज अनिल कमांडो भी पहुंचे। इसके अलावा पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने पीड़ित दुकानदार को सांत्वना दी तथा पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित शोरूम मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस बड़ी चोरी को लेकर दुकानदारों में भय बन गया तथा सभी मोबाइल सेंटर संचालकों ने अपनी दुुकान विरोध स्वरूप एक दिन के लिए बंद रखी।
विज्ञापन

शोरूम मालिक सुरेश राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स में उसका मोबाइल एवं अन्य सामान का शोरूम है। मंगलवार की रात को वह अपना शोरूम बढ़ाकर गया था। सुबह सात बजे उनके पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर चोरी की सूचना दी। जब वह शोरूम पर पहुंचा तो गैस वेल्डिंग से शटर बीच में से काटा हुआ था तथा शीशे के गेट का लॉक भी तोड़ रखा था। जब उसने अपना सामान चेक किया तो 40 से 50 स्मार्ट मोबाइल, 60 की पेड, चार्जर, पेन ड्राइव, पॉवर बैंक, हेडफोन, ब्लू टूथ आदि चुरा ले गए। जिनकी कीमत लगभग छह लाख रुपये है। पीड़ित ने शिकायत में चोरी हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर देने की बात भी कही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान केवल एक ही दुकान का सीसीटीवी चालू था बाकी सभी दुकानों के सीसीटीवी फुटेज बंद थे। यहां तक की शोरूम के अंदर और बाहर चार-पांच सीसीटीवी लगाए हुए हैं लेकिन वो भी रात को बंद थे। चालू सीसीटीवी में रात 11:20 बजे सफेद रंग की बोलेरो शोरूम वाली गली में प्रवेश करती हुई दिख रही है। उसके बाद की कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है। पुलिस अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के विरोध में मोबाइल की दुकानें रहीं बंद
शॉपिंग कांप्लेक्स में मोबाइल शोरूम से लाखों रुपये की चोरी होने पर मोबाइल दुकानदारों की यूनियन ने विरोध जताया तथा उन्होंने अपनी दुकानें एक दिन के लिए बंद रखीं। यूनियन के प्रधान सतीश यादव ने कहा कि इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्रवाई करें। अगर उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो यूनियन धरना प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगी। पूरी यूनियन पीड़ित शोरूम मालिक सुरेश राठी के साथ है।
थाने से 150 मीटर दूरी पर हुई चोरी
बता दें कि राठी मोबाइल सेंटर महेंद्रगढ़ थाने से 150 मीटर की दूरी पर शॉपिंग कांप्लेक्स में स्थित है। थाने से 50 मीटर की दूरी पर ब्रह्मदेव चौक है। ब्रह्मदेव चौक से कुछ ही दूरी पर गली में मोबाइल का शोरूम हैं। इतनी दूरी पर चोर साढ़े 11 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।
छह महीने पहले मेरी दुकान से अज्ञात चोर 35 हजार रुपये की नकदी और कुछ सामान चुरा ले गए थे जो आज तक बरामद नहीं हुई है। कानून व्यवस्था ठप हैं। अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो उन पर दुकानदारों का विश्वास उठ जाएगा। पुलिस को रात को भी गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि चोरी की वारदात रुक सके।
- राजेश निंबी वाला, अग्रवाल जनरल स्टोर।
इस प्रकार की घटना एक निंदा का विषय है। इस प्रकार चोरी से दुकानदारों में भय का माहौल पैदा हो गया है। अगर इस प्रकार चोरी होती रही और आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो व्यापारी और दुकानदार चैन की नींद नहीं सो सकेंगे। घटना को ध्यान में रखकर पुलिस को रात को गश्त बढ़ानी चाहिए।
- पवन गुप्ता
वास्तव में यह एक बड़ी चोरी है। इस प्रकार चोरी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। दुकानदार मेहनत कर एक-एक रुपया जोड़कर अपने व्यापार में लगाता है और चोर एक ही रात में सब कुछ साफ कर देता है। हमें उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि रात के समय अपने प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरे खुले छोड़कर जाएं, ताकि आरोपियों को आराम से पकड़ा जा सके।
- सुरेंद्र बंटी, प्रधान व्यापार मंडल, महेंद्रगढ़।
क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदात हो रही हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कभी क्षेत्र में भैंस चोरी हो रही है तो कभी शोरूम से मोबाइल चोरी हो रहे हैं। परंतु पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं सरकार को भी पुलिस पर शिकंजा कसना चाहिए, ताकि क्षेत्र में चोरी की वारदात रुकें।
- सुरेंद्र कौशिक, पूर्व जिला परिषद प्रमुख
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। शाम तक चोरी का कोई सुराग नहीं लगा है लेकिन जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- धर्मबीर सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:45- फिंगर प्रिंट्स लेता हुआ फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट

फोटो संख्या:45- फिंगर प्रिंट्स लेता हुआ फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:47- मौके पर निरीक्षण करते हुए डीएसपी यादराम और पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक

फोटो संख्या:47- मौके पर निरीक्षण करते हुए डीएसपी यादराम और पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक- फोटो : Narnol

फोटो संख्या:48- मोबाइल चोरी होने के बाद खाली शोकेश

फोटो संख्या:48- मोबाइल चोरी होने के बाद खाली शोकेश- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed