फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mobile recovered from prisoner in Naseebpur jail

नसीबपुर जेल में बंदी से बरामद हुआ मोबाइल

Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mobile recovered from prisoner in Naseebpur jail
जेल में बुधवार को जांच अभियान के दौरान एक बंदी के पास से मोबाइल बरामद हुआ। बंदी ने पूछताछ में उजागर किया है कि इस मोबाइल का इस्तेमाल और दो बंदी करते हैं। जेल कर्मचारी ने इसकी शिकायत महाबीर चौकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला जेल में पिछले तीन महीने में चार मोबाइल मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार, जेल अधीक्षक रामनिवास, जेल उप अधीक्षक सरवर सिंह तथा अन्य जेल अधिकारी ने मिलकर जेल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ब्लॉक नंबर 2 की बैरक नंबर 5 विचाराधीन बंदी मनीष से एक मोबाइल बरामद हुआ। इसके अलावा एक सिम तथा मोबाइल चार्ज करने वाला एक सेटअप बॉक्स भी मिला। जब अधिकारियों ने मनीष से सख्ती से पूछताछ की तो उसने विचाराधीन बंदी तूफान सिंह तथा योगेश का नाम लेते हुए बताया कि वे दोनों भी इस मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। इसकी शिकायत महाबीर चौकी में दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाल कर छानबीन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed