फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mobile lab will go from village to village to check water quality till 31st March

Mahendragarh-Narnaul News: 31 मार्च तक गांव-गांव जाकर जल की गुणवत्ता जांच करेगी मोबाइल लैब

Wed, 06 Mar 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mobile lab will go from village to village to check water quality till 31st March
नारनौल। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश भर के जिलों में मोबाइल वाटर टेस्टिंग वेन के माध्यम से गांव-गांव जाकर मौके पर ही केमिकल जांच करवाई जा रही है। 5 मार्च से जिला महेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायतों के पेयजल की गुणवत्ता की जांच कर रही है। मोबाइल लैब अब जिला महेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायतों की विजिट करेगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उपमंडल अभियंता अशोक कुमार डागर व जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने अपने मंडल नंबर एक नारनौल से हरी झंडी दिखाकर रवाना गया। सबसे पहले उपमंडल अभियंता ने मोबाइल लैब का निरीक्षण किया। सैंपल टैस्ट करने की विधियों के बारे में भी जाना। उपमंडल अभियंता ने बताया कि इस सृष्टि में पानी का विशेष महत्व है। वहीं शुद्ध जल ही हमारे स्वास्थ्य को बरकरार रखता है। इसलिए पानी की गुणवत्ता काफी मायने रखती है। जहां हमारी वॉसो टीम लगातार जल संरक्षण व शुद्ध पेयजल के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। वहीं वाटर टेस्टिंग मोबाइल लैब भी इसी कार्य को पूरा करेगी। वाटर टेस्टिंग मोबाइल लैब एक आधुनिक उपकरण है। इसके द्वारा गांव में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर ही पानी की जांच की जा सकती है। इस मौके पर जेई प्रवीण कुमार, बीआरसी इंद्रजीत, दीपक प्रधान, जेई एनपी रंगा, असिस्टेंट चेतन, जेई संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



31 मार्च तक गांवों में जाकर मोबाइल वैन करेगी जांच
जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि ये मोबाइल वैन जिले में 31 मार्च तक गांव-गांव जाकर पानी की जांच करेगी। एक दिन में 7 गांव विजिट किए जाएंगे। वहीं एक गांव का एक सैंपल टैस्ट होगा। मंगलवार को नारनौल खंड की ग्राम पंचायत फैजलीपुर, भूषण कला, भूषण खुर्द, शोभापुर, सेका व मंढाणा ग्राम पंचायतों के लिए उपमंडल अभियंता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार को मोबाइल वैन कांवी, खानपुर, ढाणी बाठोठा, नांगल श्यालू, कारोता गांवों का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल वैन में 9 पैरामीटर की होगी जांच

लैब कैमिस्ट उज्ज्वल प्रसाद ने बताया कि ये मोबाइल लैब कैमिकल जांच के लिए गांव-गांव जाएगी। पानी के कुल 9 पैरामीटर की जांच की जाएगी। जिनमें से मुख्यत टीडीएस, पीएच, टरबिडिटी, आयरन, हार्डनेस, फलोराइड, नाइट्रेट, सल्फेट व जिंक तत्वों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed