{"_id":"586557c34f1c1b445ceec330","slug":"mobile-assition-protest-tow-weak-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों के विरोध में मोबाइल विक्रेता और व्यापार मंडल ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरियों के विरोध में मोबाइल विक्रेता और व्यापार मंडल ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल का धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बढ़ती चोरियां और पुलिस की नाकामी को लेकर दी मोबाइल विक्रेता एसोसिएशन और व्यापार मंडल के सदस्यों ने वीरवार को लघु सचिवालय में एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता मोबाइल विक्रेता एसोसिएशन और व्यापार मंडल के प्रधान सुरजीत सिंह अरोड़ा व बजरंग लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की।
मोबाइल विक्रेता एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि शहर में लगातार हो रही चोरियों को लेकर व्यापारी वर्ग दहशत में है। इस कारण व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के पुल बाजार में ठाकुर जी मंदिर में अष्ट धातु की राधा-कृष्ण की 300 साल पुरानी मूर्ती चोरी हो गई। इसकी कीमत काफी अधिक है। रेवाड़ी रोड पर सागर मोबाइल से बीस लाख रुपये के मोबाइल चोरी हो गये। इसके अलावा सिंघाणा रोड पर बालाजी बैट्री की दुकान से लाखों की बैट्री चोरी हो गयी। इन चोरियों के काफी दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे व्यापारियों में भारी रोष बना हुआ है। एक सप्ताह पूर्व मोबाइल यूनियन और व्यापार मंडल के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जबकि पुलिस अधीक्षक से मिलकर चोरी का सामान बरामद करने की अपील की थी। इस पर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया था की जल्द ही चोरों का पकड़ लिया जाएगा। पुलिस 16 दिसंबर को हुई चोरी के दो सप्ताह बीतने के बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। इससे व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है।
सुराग नहीं लगा तो दिए जाएंगे ज्ञापन
धरने पर बैठे व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस जल्द ही चोरों का सुराग नहीं लगाती है तो आठ जनवरी को व्यापार मंडल और अन्य यूनियन भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर और नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव को पुलिस प्रशासन के खिलाफ ज्ञापन सौंपेगी। इस मौके पर सुदर्शन बंसल, सीताराम सर्राफ, संदीप नूनीवाला, बेगराज गोयल, नरेश डेरोलिया, अरुण जैन, संजय गर्ग, भगवानदास, मुकेश महता, आनंद बतरा, सागर बतरा, समीर अग्रवाल, मनोज सैनी, नीरज सोनी, वरुण सिंघल, दीपक तनेजा, कमल अग्रवाल, समीर सर्राफ, आनंद सोनी, मोनू सचदेवा, राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सूरज निर्मल, मनीष संघी, हिमांशु संघी, अभिषेक, मुकेश मित्तल, भीम सिंह व दिनेश सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।