फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA Om Prakash Yadav took the salute of the march past in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ओमप्रकाश यादव ने महेंद्रगढ़ में ली मार्च पास्ट की सलामी

Sat, 16 Aug 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
MLA Om Prakash Yadav took the salute of the march past in Mahendragarh
फोटो संख्या:53- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित समारोह में परेड की सलामी लेते मुख्याति​थि
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यातिथि ने शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा और उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल उपस्थित रहीं। ओमप्रकाश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया।
विज्ञापन

हाल ही में पूरी दुनिया ने देखा कि किस प्रकार 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह केवल नागरिकों पर एक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा पर किया गया एक दुस्साहसपूर्ण प्रहार था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा था कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलेगा और इस हमले के पीछे जो भी हैं, उन्हें उनकी कल्पना से भी अधिक कठोर सजा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की वीरांगनाओं और परिजनों को साल भेंट करके सम्मानित किया। मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस, राजकीय महाविद्यालय, आरपीएस स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, मॉडर्न स्कूल, राव जयराम स्कूल, विजय इंटरनेशनल स्कूल, श्री कृष्णा स्कूल, शरबती स्कूल की टुकड़ियों व हैप्पी स्कूल के बैंड ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में डीएसपी दिनेश कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, नगर पालिका सचिव गौरव कुमार, नायब तहसीलदार निशा, बीईओ अलका, पंचायत समिति अध्यक्ष विजयलक्ष्मी, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य विवेक यादव, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed