{"_id":"6978f8daf258dbe33806268d","slug":"mla-om-prakash-yadav-hoisted-the-tricolor-and-took-the-salute-of-the-march-past-in-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123585-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ओमप्रकाश यादव ने महेंद्रगढ़ में तिरंगा फहराकर मार्चपास्ट की सलामी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विधायक ओमप्रकाश यादव ने महेंद्रगढ़ में तिरंगा फहराकर मार्चपास्ट की सलामी ली
विज्ञापन
फोटो संख्या:65 गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के साथ हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करती छात्राएं। स
महेंद्रगढ़। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक ओमप्रकाश यादव ने महेंद्रगढ़ में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया व परेड की सलामी ली। उन्होंने समारोह से पहले शहीद स्मारक पर नमन किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में पूर्ण स्वराज के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने समारोह में शामिल हुए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद सैनिकों के परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं, सेना मेडल धारकों को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक गतिविधियों में पीएम श्री रावमावि महेंद्रगढ़ प्रथम स्थान पर, बीजेआरडी स्कूल द्वितीय रहा। इससे पहले पुलिस विभाग और स्कूल, कॉलेज की एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
विज्ञापन
मार्च पास्ट में आरपीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल खातोद की बैंड टीम प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ की एनसीसी की टुकड़ी द्वितीय रही।
झाकियों में राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान प्रथम, वन विभाग द्वितीय व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की झांकी तृतीय रही। मुख्य अतिथि ने महेंद्रगढ़ के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में एमडीएम कनिका गोयल ने मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव को स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जज प्रदीप कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार, नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी व एलसी गोयल को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार अजय कुमार, बीडीपीओ मनोज कुमार, नपा सचिव गौरव, एसडीएम कनिका गोयल की माता नीलम गोयल, पिता जीएलसी गोयल, नारनौल व्यापार मंडल अध्यक्ष वैध किशन वशिष्ठ, दीपक तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।