फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mla meeting, city of road

शहर की सड़कों की गुणवत्ता पर दिया जोर

Tue, 29 Dec 2015 10:21 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Tue, 29 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में  मंगलवार को विधायक ओमप्रकाश यादव ने नगर परिषद अधिकारियों और एसडीएम विवेक कालिया के साथ शहर में चले विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें मुख्य रूप से शहर में नई बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता व रखरखाव पर जोर दिया, ताकि सड़क अच्छी और मजबूत बन सके और शहरवासियों को सड़क का लंबे समय तक फायदा मिल सके।

विज्ञापन


शहर में कुछ सड़कों की हालत काफी जर्जर हो चुकी है, जिनमें मोहल्ला चंदुवाड़ा नजदीक रामलीला मैदान वाली  सड़क, माली टीबा नजदीक पंप हाउस आदि अनेक सड़क है। विधायक ने नगर परिषद को उन सभी सड़कों को जल्द से जल्द बनवाने का आदेश दिया। इसके अलावा विधायक ने  पुराने रेलवे स्टेशन से शहीद स्मारक पटिकरा तक जाने वाली सड़क को उखाड़ कर  फिर से 18 फीट चौड़ी नई सड़क का निर्माण जल्द करवाने के निर्देश भी दिए।  विधायक ने जनता से भी अपील की वो भी अपने मोहल्ले में बनने वाली सड़कों की क्वालिटी का ध्यान रखे और अच्छा मैटीरियल लगवाए।
विज्ञापन


वहीं विधायक ने शहर में  कुछ जगह हाई मास्क लाइट लगाने की बात भी कही। इस पर नगर परिषद के एमई ने  कहा कि वे लाइटों के लिए जल्द टेंडर लगाएंगे। इसके बाद जगह चिह्नि कर हाई मास्ट लाइटें लगा दी जाएगी। विधायक ने नगर परिषद को शहर की सड़कों पर  उड़ती मिट्टी व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए। इस पर एसडीएम ने  नगर परिषद को 7 दिन अंदर शहर की सड़कों के दोनों ओर पड़ी मिट्टी को उठाने के आदेश दिए। इस कार्य की वे स्वयं मानीटरिंग करेंगे। इस मौके पर नगर परिषद  कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती, पूर्व पार्षद पवन, बाबूलाल पटिकरा, सुरेश  चौधरी, प्रभाती बोहरा, मंगल रहीश, हंसराज चौहान, सुरेश कुमार उर्फ   मिंटू मालीटीबा, टेकचंद दायमा, सचिन बंसल पूर्व पार्षद व शिवचरण यादव आदि  सहित नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed