{"_id":"62e4272ec26c224ecd54d95e","slug":"mla-inaugurated-hydro-jetting-machine-narnol-news-rtk653746739","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 लाख 90 हजार रुपये की जेट सीवर मशीन का विधायक सीताराम यादव ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 लाख 90 हजार रुपये की जेट सीवर मशीन का विधायक सीताराम यादव ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
कनीना। जन स्वास्थ्य विभाग डिवीजन नंबर तीन को 41 लाख 90 हजार रुपये की मिली जेटिंग मशीन का उद्घाटन विधायक सीताराम यादव ने नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। उन्होंने कनीना जन स्वास्थ्य विभाग के बाहर हरी झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया।
इस दौरान विधायक सीताराम यादव के साथ नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, एसएचओ मूलचंद तंवर साथ रहे। विधायक सीताराम यादव ने कहा कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कनीना अटेली नगर पालिका में सीवरज समस्या बताई थी। मुख्यमंत्री ने जेटिंग मशीन को जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधायक ने कहा कि कनीना नगर पालिका में 45 किलोमीटर की दूरी में सीवरेज लाइन दबी हुई है। जहां भी सीवरेज में ब्लॉक होगा वहां पर यह मशीन आसानी से काम करेगी। इस मशीन की 10 हजार लीटर पानी साथ रखने की क्षमता है जिसमें दो पाइप है इसमें एक पाइप तो कचरे को बाहर खींच कर निकालने का काम करेगा वहीं दूसरा पाइप प्रेशर से रुकावट को हटाने का काम करेगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ पवन ने बताया कि सीवरेज को साफ करने के लिए 5 कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। विधायक सीताराम यादव ने कहा कि कनीना से महेंद्रगढ़ की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने का भी आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीओ पवन, जेई सुरेंद्र, जेई धीरेंद्र, मंडल अध्यक्ष अतर सिंह, सत्यवीर सेहलंगिया, ओमप्रकाश लिसानिया, मुनीलाल शर्मा, लख्मीचंद, बाबूलाल, वेद प्रकाश गुर्जर, मनीष गुप्ता, अमित मिश्रा रहे।