फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MLA holds meeting of municipal officials regarding the development of the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के विकास को लेकर विधायक ने नगर पालिका अधिकारियों की बैठक

Mon, 13 Jan 2025 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
MLA holds meeting of municipal officials regarding the development of the city
महेंद्रगढ़। विधायक कंवर सिंह यादव ने सोमवार को विश्राम गृह में नगर पालिका अध्यक्ष व अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर के विकास पर विचार-विर्मश किया गया।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि कोई भी अधिकारी शहर के विकास में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य चल रहे हैं उनको समय के अनुसार पूरा करें। शहर के विकास के लिए नई योजनाएं तैयार करें। ताकि उनके लिए बजट की मांग की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के मार्गों के साथ-साथ वार्डों के गली मोहल्ले के मार्ग भी जर्जर हालत में है। जिस कारण आमजन परेशान है, इसलिए उन्हें बनाने को लेकर तत्परता से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि शहर में नए बने फोर लाइन डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगाने का बजट तैयार करें। ताकि स्मारक पर सुंदरता के साथ-साथ लोगों को सेट लाइटों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सतनाली मोड से लेकर देवीलाल पार्क की ओर जाने वाले मार्ग को भी शीघ्र बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की घर-घर कूड़ा उठान की फाइल को शीघ्र अप्रूवल मिलने वाली है। इसके बाद शहर में साफ सफाई को लेकर भी कोई परेशानी नहीं रहेगी। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि शहर के विकास के लिए अधिकारियों द्वारा धरातल पर काम शुरू किया जा रहा है कुछ विकास कार्य शुरू हो चुके हैं तथा कुछ निकट भविष्य में शुरू होने जा रहे हैं। आमजन भी शहर के विकास में नगर पालिका प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, पार्षद देवेंद्र सैनी सोनू, नगर पालिका के इंजीनियर संजोग शर्मा, जेई नवदीप कुमार, सचिव प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed