फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Missing student's body found in canal for three days

तीन दिन से गुमशुदा छात्र का शव नहर में मिला, हत्या का केस दर्ज

Wed, 10 Mar 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Missing student's body found in canal for three days
तीन दिन पहले गुमशुदा हुए बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सुनील का शव नहर में बरामद हुआ। पिता ने मृतक के तीन दोस्तों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सतनाली थाना क्षेत्र के गांव ढ़ाढ़ोत के हरिकिशन ने बताया कि उनका बेटा सुनील (19) सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। जिसके लिए वह रोजाना सुबह के समय दौड़ लगाने जाता था। 7 मार्च शाम वह दौड़ के लिए गया, देर रात तक वापस नहीं आया। उन्होंने 8 मार्च को माधोगढ़ चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दी। बुधवार को पुलिस को झगड़ौली नहर में शव की जानकारी मिली। पुलिस ने पाथेड़ा पंप हाउस से पानी को बंद कराया। जिसके बाद नहर में पानी कम हुआ तो कीचड़ में फंसे शव का बाहर निकला गया। हरिकिशन ने पुलिस को बताया कि उन्हें गांव बलाना के राहुल, डिगरोता के तरुण शर्मा और पिंटू पर शक है। 7 मार्च को उनका बेटा अपना फोन घर छोड़कर गया था। इसके अलावा सुनील के मोबाइल से 25 अन्य नंबर भी दिए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए हुए तैयार
परिवारजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में डीएसपी कुशल सिंह के समझाने पर परिजन मान गए। शाम 5 बजे चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा। शाम 7 बजे गांव ढाढ़ोत में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, चौकी इंचार्ज की जांच से संतुष्ट नहीं
मृतक के पिता हरिकिशन ने आरोप लगाया कि माधोगढ़ चौकी इंचार्ज ने मामले में लापरवाही दिखाई। उन्होंने मामले की जांच एसएचओ सतनाली से कराने का अनुरोध किया। डीएसपी कुशल सिंह ने सतनाली के एसएचओ मनोज कुमार को मामले की जांच सौंपी है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर 8 मार्च को गुमशुदगी का केस दर्ज है। उसमें धारा 302 जोड़ दी गई है। सभी पहलुओं के आधार पर केस की जांच की जाएगी।
मनोज कुमार, एसएचओ, थाना सतनाली
हमारी टीम पूरे प्रयास कर रही थी। परिवार के लोगों ने दो दोस्तों का नंबर दिया।उनसे पूछताछ की थी। महेंद्रगढ़ में सुनील के अकेले घूमते हुए की सीसीटीवी फुटेज भी मिली। हमने कुछ कॉल डिटेल निकलवाने के लिए लिखा था। गुमशुदगी के पोस्टर सोशल मीडिया में भी डाले गए थे। कुछ जगह से सुनील को देखे जाने की सूचना मिली जो अफवाह साबित हुई।
एसआई जयभगवान, इंचार्ज , माधोगढ़ चौकी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed