फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minister ji... water is flowing like a river on HUDA roads, parks have also become ponds

Mahendragarh-Narnaul News: मंत्री जी... हुडा की सड़कों पर नदी की तरह बह रहा पानी, पार्क भी बने तालाब

Sat, 30 Aug 2025 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Minister ji... water is flowing like a river on HUDA roads, parks have also become ponds
नारनौल। पंचायत भवन में शुक्रवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य ने कहा कि मंत्री जी हुडा की सड़कों पर नदी की तरह पानी बह रहा है। पार्क भी तालाब बने हैं। यह भी कहा कि एक बार सेक्टर का दौरा कर लें। इस पर मंत्री ने सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खेड़ी तलवाना के रवि ने खनन विभाग के अधिकारी पर रुपये जमा करने के बाद भी गाड़ी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री ने अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे से ऐसी शिकायत मिली तो निलंबित ही नहीं बल्कि इससे बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों से भी सही तरीके से बात करें। बैठक में पहले से निर्धारित 12 मामले सुनवाई के लिए रखे गए, जिनका संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत में सहकारिता मंत्री ने कहा कि सीबीआई मनीषा हत्याकांड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नए निर्माण कार्यों के दौरान अधिकारी 100 साल के विजन को ध्यान में रखें ताकि कई दशक तक उससे संबंधित समस्या ना आए। उन्होंने विशेष कर नई सड़के, पानी व सीवरेज की पाइपलाइन तथा बिजली की लाइनों के संबंध में निर्देश दिए कि इन पर पूरा फोकस किया जाए।
उन्होंने डीएमसी को निर्देश दिए कि वे सभी नगर परिषद तथा नगर पालिकाओं का दौरा करके विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें ताकि शहरी नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर रोज 11 से एक बजे तक अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सुनें।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने नारनौल आगमन पर सहकारिता मंत्री का स्वागत किया। आश्वासन दिया कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार तथा नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।



पंचायत भवन में बैठक के दौरान तारों से उठने लगा धुआं

शुक्रवार को ग्रीवेंस की बैठक के दौरान पंचायत भवन में लगे एसी के स्टेपलाइजर के पास तारों में धुआं निकालना शुरू हो गया। जिसकी वजह से पंचायत भवन में तारों के जलने की धुआं फैलने लग गई। गनीमत रही कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने स्टेपलाइजर का तार बोर्ड से हटा दिया। जिससे किसी प्रकार का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed