फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   minimum temperature decreased by five percent

Mahendragarh-Narnaul News: 1.2 डिग्री से गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
minimum temperature decreased by five percent
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शीत लहर और कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत के बाद एक बार फिर से सर्दी का प्रकोप बढ़ने वाला है। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री से गिरकर 21.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में आने वाले दिनों में रात्रि के तापमान के साथ दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ आगे निकलने से एक बार फिर उत्तरी बर्फीली हवाओं का प्रभुत्व मैदानी राज्यों पर हो गया है। जिसकी वजह से ठंड के साथ शीत लहर आमजन की कंपकंपी छुड़ा रही है। रविवार को सुबह से ही चमकदार धूप खिली रहने से आमजन को राहत मिली। वहीं हवाएं चलने से कोहरे में थोड़ी राहत मिली है। आने वाले दिनों में क्षेत्र में शीतलहर अपने तीखे तेवर दिखाएगी। इसके साथ-साथ कोहरे का असर भी दिखाई देगा। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछले दो-तीन दिनों से दृश्यता का स्तर भी को अपेक्षाकृत बेहतर रहा। जिससे हिमालय से बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में पारा फिर से लुढ़कने लगा है। साथ ही आने वाले दिनों के दौरान इस क्षेत्र में घना कोहरे का असर दिखाई देगा। इस प्रकार आगामी दिनों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed