{"_id":"66df44529adfbc19a501d984","slug":"mini-bypass-of-kanina-has-not-been-completed-till-date-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111980-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज तक सिरे नहीं चढ़ पाया कनीना का मिनी बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज तक सिरे नहीं चढ़ पाया कनीना का मिनी बाईपास
Tue, 10 Sep 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- कनीना में चुनावी चर्चा करते ग्रामीण--संवाद
कनीना। विधानसभा चुनाव का कुछ समय बच गया है। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए ऑनलाइन प्रचार पंपलेट, पोस्ट का प्रयोग किया जा रहा है। कहीं पेन, चाबी, कैलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।
गांव व शहर में चौपाल, गली- मोहल्ले में लोग चौपाल चर्चाओं में चुनाव की गतिविधियों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। मतदाता अपने-अपने नजरिया से पार्टी प्रत्याशी के क्षेत्र में स्थिति का आंकलन कर रहे हैं, तो कहीं आज तक हुए विकास के बारे में चर्चा हो रही है, लेकिन कनीना का सबसे प्रमुख मार्ग जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई है, का निर्माण अभी भी नहीं हो पाया है। अभी तक उसके टेंडर नहीं छोड़े जा सके हैं। यह मिनी बाईपास नाम से जाना जाता है।
कनीना अनाज मंडी से गुजरने वाली नहर के साथ-साथ रास्ता गुजरता है। नहर को भूमिगत तो कर दिया गया तथा इसके दोनों तरफ सड़क मार्ग बनाया जाना है, जिससे रेवाड़ी सड़क मार्ग को अटेली-नारनौल सड़क मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। परिणामस्वरूप कनीना बस स्टैंड से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा और यह मिनी बाइपास का काम करेगा। क्योंकि इसके पेड़ों को हटाया जाना है तथा बिजली की लाइन को भी दुरुस्त किया जाना है। तत्पश्चात ही सड़क मार्ग बना बन पाएगा जिसको लेकर लंबे समय से कवायद चल रही है। कनीना क्षेत्र निवासी गिरधारी लाल, सम्पत सिंह, देवेंद्र कुमार, हरिराम, राधेश्याम, राजवीर, देवेंद्र, महेशर, लीलाराम ने बताया कि विधान सभा चुनाव के बाद ही कनीना नगर पालिका के चुनाव होंगे। बहरहाल मिनी बाईपास नहीं बन पाया। अब विधानसभा चुनाव के बाद इसकी उम्मीद जगी है।