फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mid-Day Mill Cook Union submitted a memorandum to the Chief Minister regarding the demands

मिड-डे मिल कुक यूनियन ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Mar 2022 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mid-Day Mill Cook Union submitted a memorandum to the Chief Minister regarding the demands
मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन करतीं मिड-डे मिल कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
लघु सचिवालय में वीरवार को मिड-डे मिल कुक यूनियन की बैठक जिला संयोजक ममता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सुदेश देवी ने किया। बैठक के बाद मांगों को लेकर जिला उपायुक्त की अनुपस्थित में निरीक्षक रजनीश गोयल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में यूनियन की मुख्य मांग मिड-डे मिल कुक को सरकारी कर्मचारी घोषित करने तक न्यूनतम वेतन हर माह 28 हजार रुपये लागू करने, मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने, ड्रेस के हर साल 4000 रुपये देने, भविष्य निधि पेंशन स्कीम लागू करने, गर्मी और सर्दी की छुट्टी का मानदेय काटना बंद करने, राशन साफ सुथरा दिलाने, साल में 7 माह का ही मानदेय देने की नीति पर रोक लगाने, रिटायरमेंट पर कुक को दस लाख रुपये देने, नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र शीघ्र देने, श्रम कानून बदलाव वापस लेने व सामाजिक सुरक्षा लागू करने आदि मांगों का पत्र सौंपा गया। बैठक में मीरा, संतोष, मुकेश देवी, रमेश देवी, राजेश, सुदेश, मुनेश व कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed