फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Message of staying away from addiction was given through running and volleyball competition

Mahendragarh-Narnaul News: दौड़ और वालीबॉल प्रतियोगिता से नशे से दूर रहने का संदेश दिया

Mon, 23 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Message of staying away from addiction was given through running and volleyball competition
फोटो संख्या:51- गांव बलाना में वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते माध
सतनाली। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत थाना सतनाली के गांव बलाना के खेल मैदान में पुलिस की आरे से युवाओं बीच वालीबॉल और दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। खेल के माध्यम से पुलिस टीम ने युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव बताकर नशा न करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

माधोगढ़ चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक तपेंद्र ने बताया कि नशा एक धीमा जहर है, जो धीरे-धीरे करके युवाओं को अपनी चपेट में ले लेता है। महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है और साथ ही सकारात्मक कार्यों और खेलों में उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है। खेलों के माध्यम से युवाओं को अभियान से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है। ऐसे में युवाओं को चाहिए कि वे अपने अंदर खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए किसी भी खेल का हिस्सा बने। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हम सभी को बच्चों के परिजनों को जागरूक रहना होगा। युवा नशे की लत से दूर रहकर दूसरों को भी इससे दूरी बनाकर रखने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर गांव के सरपंच सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed