फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Message of de-addiction given through cyclothon

Mahendragarh-Narnaul News: साइक्लोथॉन के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश

Sun, 31 Aug 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 31 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Message of de-addiction given through cyclothon
फोटो 1साइक्लोथोन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक
नारनौल। नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और संगठनों से जुड़े लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुटता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन समारोह के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव और महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने लघु सचिवालय से इस साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जोश और उत्साह से लबरेज बड़ी संख्या में युवाओं ने साइक्लोथॉन में भाग लेकर खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। खेल युक्त नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ यह साइक्लोथॉन लघु सचिवालय से शुरू होकर महावीर चौक, बस स्टैंड, गोशाला रोड, पुलिस लाइन, जैन भवन से वापस महावीर चौक होते हुए लघु सचिवालय में समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रैली में सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्था, पुलिस तथा विभिन्न सरकारी विभागों ने भाग लिया। इस रैली का शहर में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया।

पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि नशे की इस बुराई के खिलाफ हम सबको एकजुटता से लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत अभियान को हरियाणा प्रदेश ने तेज गति से आगे बढ़ाया है।

समापन समारोह में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि युवा शक्ति मिलकर इस बुराई के खिलाफ संगठित हो जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है।

हरियाणा रेडक्रॉस समिति के महासचिव महेश जोशी ने शे के खिलाफ इस जंग में रेडक्रॉस की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर नगराधीश डॉ. मंगलसेन, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू तथा डॉ. एसपी सिंह के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed