{"_id":"679139c07400dec9f303edb7","slug":"message-given-to-students-to-be-health-conscious-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114673-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
Thu, 23 Jan 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- राजकीय महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में हिस्सा लेते विद्यार्थी--स्रोत- महा
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता और कल्याण विषय पर एव्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. कृतिका रहीं। उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न शारीरिक और मानसिक बीमारियों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने छात्रों को स्वास्थ्य को जीवन की प्राथमिकता बनाने की प्रेरणा दी।
महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पविता यादव ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए स्वास्थ्य और जागरूकता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। मुख्य वक्ता डॉ. कृतिका ने अपने व्याख्यान में विटामिन ए, बी, सी और बी12 के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने खून की कमी (एनीमिया) के कारणों और उसके निवारण के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति शिक्षित और सशक्त बनाना था। इस दौरान अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और संतुलित जीवनशैली अपनाने के महत्त्व को रेखांकित किया गया।