फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meritorious talents honored

Mahendragarh-Narnaul News: मेधावी प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Sun, 14 Apr 2024 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Meritorious talents honored
नारनौल। महल अनुसूचित जाति विकास मंच नारनौल की ओर से बाबा साहब आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या शनिवार को मोहल्ला महल मिश्रवाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में जयंती समारोह मनाया गया। गुरु रैदास आश्रम के महाराज बालकदास के सानिध्य में हुआ। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष सामरिया मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रधान जयनारायण ने की। समारोह में बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के प्रारंभ पर कनीना के उन्हाणी के पास स्कूली बस के हादसे के शिकार हुए बच्चों की मौत पर दो मिनट का धारण किया। समारोह में सेवानिवृत प्राचार्या सावित्री चौहान, समाजसेविका प्रेमलता मांढ़ैया, हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रधान राजकुमार निंभल, प्रवक्ता सतीश निंभल, एसडी स्कूल नांगल खोड़िया के चेयरमैन दुलीचंद गौरा, पब्लिक हेल्थ से सेवानिवृत पुरुषोत्तम दास नारनौलिया, समाजसेवी गोविंदराम नारनौलिया, मास्टर ओमप्रकाश खनगवाल विशिष्ट अतिथि के रूप मेंं मौजूद रहे। मंच संचालन मंच के सचिव मास्टर जयसिंह नारनौलिया ने किया, जबकि विकास मंच के प्रधान कैलाश चंद व उपप्रधान पवन कुमार ने समारोह में आए लोगों का अभिनंदन किया गया। समारोह में विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम के कुमारी अलका, मंजीत सिंह, साक्षी, कमल सिंह, मोनिका, खुशबू, सीना आदि ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष से संबंधित अपनी प्रस्तुति दी। वहीं वर्ष 2022-23 में बोर्ड की 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत, स्नातक में 60 प्रतिशत, स्नातकोत्तर कक्षाओं में 55 प्रतिशत तथा खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed