{"_id":"66a293817705e8fe1005cf0a","slug":"mera-nau-dandi-ka-beejnastudents-danced-to-folk-songs-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114450-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मेरा नौ डांडी का बीजना...लोक गीतों पर झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मेरा नौ डांडी का बीजना...लोक गीतों पर झूमे छात्र
Thu, 25 Jul 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-13पीएमश्री विद्यालय स्टाफ के साथ छात्राएं। स्त्रोत-संस्थान
मंडी अटेली। शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में प्राचार्य कुसुमलता की अध्यक्षता में वीरवार को सांस्कृतिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ. छतर सिंह वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्रों ने प्रवक्ता पूजा यादव के दिशा निर्देशन में लोक नृत्य, लोकगीत, लघुनाटिका तथा सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता को मुखरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुसुमलता ने कहा कि लोक नृत्य, लोक गीत, कला और संगीत संस्कृति के महत्वपूर्ण अंग है। कलाकार अपने जीवंत आंदोलनों, गीतों, रंगों तथा वेशभूषा द्वारा स्थानीय परंपराओं का प्रदर्शन कर सांस्कृतिक संवर्धन करते हैं। शिक्षा सप्ताह के चौथे दिन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिया और मुस्कान की टीम ने मेरा नौ डांडी का बीजना.., मीनाक्षी और उसकी सहेलियों ने लोक गीतों पर नृत्य कर धूम मचाई। रिया सैन ने मनें कर दिया ऊंचा नाम मेरे हरियाणे का..लोक गीत का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। कक्षा सातवीं की छात्रा वैशाली ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी में स्वामी विवेकानंद सदन अव्वल रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता दलीप कुमार, वीना आनंद, रंजनकौर, उमलेश कुमारी, पूनम, मंजूबाला व निकिता मौजूद रहीं।