फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   men, road, water, suply

मुख्य बाजारों में सुबह बहने लगती है गंदगी

Sat, 21 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
men, road, water, suply
मुख्य सड़क पर फैला कचरा

अगर आप महावीर चौक से मुख्य शहर में कदम रख रहे हैं तो जरा संभलें। यहां आपका सामना सड़क पर बहती गंदगी से होगा। रोज सुबह मुख्य बाजार, महावीर चौक, नगर परिषद रोड पर नप के गेट के सामने नालियों का ओवरफ्लो गंदा पानी बहता मिल जाएगा। यहां नालियों का इतना अधिक पानी सड़क पर बहकर आ जाता है कि पानी दुकानों में भी प्रवेश कर जाता है। देखने में ऐसा लगता है कि यहां बरसात हुई है, गंदगी उफनकर जमा हो गई है। यह नजारा एक दिन नहीं बल्कि रोजाना देखने को मिल मिलता है।

विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार, महावीर चौक और नप के सामने लोग इन दिनों नालियों और सीवर की सफाई न होने के कारण काफी परेशान हैं। हालत यह है कि यहां पर नालियों का पानी बहकर दुकानों में घुस जाता है। इस कारण दुकानदार अपनी बिक्री भी ठीक से नहीं कर पाते। नालियों से उठ रही बदबू के कारण दुकानदार अपनी ही दुकानों में सही प्रकार से बैठ भी नहीं सकते। दुकानदारों का कहना है कि नालियों से उठने वाली बदबू के कारण पूरा दिन वहां पर दुर्गंध भरा माहौल रहता है। दुकानदारों के अनुसार सुबह पेयजल की आपूर्ति होने के कारण नलों का पानी नालियों में बहता है। नालियों में कचरा आदि रहने और सीवर में जाने के लिए थैलियों से रुकावट आने की वजह से ऐसा रोजाना होता है। दुकानदारों ने बताया कि इस बारे में वे कई बार नगर परिषद में शिकायत भी कर चुके हैं, मगर ठीक होने के बाद हालात फिर से वहीं हो जाते हैं। इससे उनको काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


दुकानदारी हो रही प्रभावित
नालियों के रुक जाने और सीवर ओवरफ्लो होने के कारण व्यापारियों की दुकानदारी प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सही प्रकार से नालियों की सफाई नहीं की जाती। दुकानों से निकला कचरा और अन्य कचरा नालियों में जमा हो जाता है। सफाई कर्मी सही प्रकार से साफ नहीं करते। इससे वहां पर पानी भर जाता है और भरे गंदे पानी और उसमें उठ रही बदबू की वजह से उनके पास ग्राहक रुकना भी पसंद नहीं करते। इससे उनकी कई बार बोनी भी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग भी हो रहे हैं परेशान
यहां पर नालियों का गंदा पानी भर जाने की वजह से लोगों को भी काफी परेशानी होती है। यहां से जाने वाले लोगों ने बताया कि यह पानी मुख्य बाजार में प्रवेश करते ही भरा रहता है। इस कारण सुबह जब वे बाजार आते हैं तो उनके जूते, चप्पल व कपड़े आदि सब खराब हो जाते हैं। वहीं गंदे पानी की बदबू  भी उन्हें परेशान करती है। गंदे पानी के बहने का हाल केवल महावीर चौक या मुख्य बाजार तक ही खराब नहीं है, बल्कि नप के गेट के सामने भी रोजाना गंदा पानी बहता है। नप के गेट के सामने ही गंदा पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर बहता रहता है तथा नप का कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देता।

विधायक व अधिकारियों को भी कर चुके हैं शिकायत
यहां के व्यापारियों ने बताया कि वे कई बार इसकी शिकायत मौखिक व लिखित रूप में विधायक व नप के अधिकारियों को भी कर चुके हैं, मगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

यह समस्या रोज की है। यहां पर रोजाना गंदा पानी जमा हो जाता है। जिसके कारण सब दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। नालियों की सही प्रकार से सफाई न होने के कारण ऐसा हो रहा है।  - डा. जगभूषण

यहां पर सफाई कर्मचारी नालियों की सही प्रकार से सफाई नहीं करते। दुकानदारों के पास से रोजाना थैली और गत्ते सड़क पर फेंके जाते हैं, मगर इनको वहां से साफ नहीं किया जाता। इस कारण यह हालात बने हैं।  - संजय कुमार, व्यापारी

नालियों का गंदा पानी उनकी दुकानों के आसपास जमा हो जाता है। इस जमा पानी के कारण बदबू भी उठती रहती है। इससे लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। इस बारे में वे कई बार शिकायत कर चुके, मगर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।  - गोविंद राम, व्यापारी

नालियां ओवरफ्लो होने की समस्या यहां आम बात है। नालियों के कारण सारा पानी एक ही जगह एकत्र हो जाता है। इससे उनकी दुकानदारी भी काफी प्रभावित हो रही है। - सीताराम सर्राफ, व्यापारी


सीवर का चेंबर ब्लाक होने के कारण दो-तीन दिन से यह समस्या थी। इस समस्या का मैंने शुक्रवार को ही समाधान करा दिया है। वहीं नालियों की भी सफाई करा दी गई है। अब यह समस्या नहीं रहेगी।  - आनंद मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed