फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Members took oath to give new direction to the organization

Mahendragarh-Narnaul News: संगठन को नई दिशा देने के लिए सदस्यों ने शपथ ली

Fri, 25 Apr 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 25 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Members took oath to give new direction to the organization
फोटो नंबर-04भाविप के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत-संस्था
नारनौल। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए सदस्यों ने शपथ ली।
विज्ञापन

नए सदस्यों में संजय बोहरा, पवन अरोड़ा, जोगेंद्र अग्रवाल, सुभाष कश्यप, अशोक सिंघल, देवेन्द्र वर्मा, महेश शर्मा, वीडी वशिष्ठ, अमित शर्मा, नितिन, वन्दना सिंघल, सरोज कश्यप, मंजू वर्मा, सरिता वशिष्ठ ने शपथ ली। भारत विकास परिषद के चार मूल सिद्धांत सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात महेन्द्र शर्मा द्वारा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा, सचिव मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, सेवा प्रमुख पवन यादव, संस्कार प्रमुख डाॅ. शिव कुमार यादव, पर्यावरण प्रमुख अशोक शर्मा, संपर्क प्रमुख नीरज अग्रवाल और महिला संयोजिका लक्ष्मी सचदेवा ने अपने पदभार को स्वीकार करते हुए सेवा समर्पण और सद्भाव के पथ पर चलने की शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार यादव, सचिव दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, वरिष्ठ सदस्य अश्वनी कटारिया और हितेन्द्र बोहरा ने नये सदस्यों और नई टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व महिला संयोजिका प्रतिमा भारद्वाज सहित अनेक महिलाएं एवं प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed