{"_id":"6ad661f42c834aa1b90c90be","slug":"mehndi-adorns-the-hands-of-women-from-laborer-families-at-the-durga-pandal-narnol-news-c-196-1-nnl1003-146841-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दुर्गा पंडाल में श्रमिक परिवारों की महिलाओं के हाथों पर सजी मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दुर्गा पंडाल में श्रमिक परिवारों की महिलाओं के हाथों पर सजी मेहंदी
विज्ञापन
फोटो नंबर-11कार्यक्रम के दौरान मेहंदी लगवाती प्रवासी महिलाएं। स्रोत: संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने सोमवार को दुर्गा महोत्सव के मौके पर मोती नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मेहंदी के रंग-मां दुर्गा के संग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रवासी श्रमिक परिवारों की महिलाओं और युवतियों को निःशुल्क मेहंदी लगाई गई। संस्था ने मेहनतकश परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां बांटकर आपसी भाईचारे और संवेदना का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सुनीता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। निजी विद्यालय संघ के प्रधान भीमसेन शर्मा ने अध्यक्षता की, जबकि हनी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि त्योहारों की रौनक कुछ ही घरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। दिन-रात मेहनत कर समाज और अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले प्रवासी श्रमिक परिवार भी उत्सव की खुशियों में बराबर के हकदार हैं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा ने कहा कि अपने घर से दूर रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले श्रमिक परिवारों के साथ त्योहार मनाना सराहनीय पहल है। इससे समाज में सहयोग, समानता और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में जानवी, कल्पना राजपूत और परी शर्मा ने महिलाओं व युवतियों के हाथों पर मेहंदी लगाई। हुडा में पार्लर संचालिका रवीना सोनी और स्लम एरिया टेलेंट के सहयोग से हुए इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस मौके पर राजकुमारी शर्मा, मीना शर्मा, अनुपमा, ममता, अंशु, मुरारी लाल शर्मा, अजय कुमार और जय भगवान सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।