फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mega vaccination camp will organise tomorrow

मेगा वैक्सीनेशन कैंप कल, 30 हजार लोगों को लगेगा टीका

Wed, 25 Aug 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
mega vaccination camp will organise tomorrow
नारनौल। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 27 अगस्त को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक प्राथमिक व उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा नारनौल शहर में विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में 30 हजार लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक जिले में 504793 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन कैंप में कोई भी व्यक्ति कोविड टीकाकरण करवा सकता है। इस कैंप में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोविड टीकाकरण करवाएं। उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक जिले में कुल 504793 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। कोविड की पहली डोज 382140 व दूसरी 122653 लोगों को लगाई जा चुकी है। जिस भी व्यक्ति को दूसरी डोज का समय हो चुका है वो इस कैंप में दूसरी डोज अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed