फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meeting with Sarpanch and villagers in village Bachini and Pathera

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बचीनी व पाथेड़ा में सरपंच व ग्रामीणों के साथ की बैठक

Fri, 19 Jan 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Meeting with Sarpanch and villagers in village Bachini and Pathera
महेंद्रगढ़। हरियाणा उदय मुहिम के तहत चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को लेकर एसपी नितिश अग्रवाल के निर्देशन में जिला भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस विभाग द्वारा महेंद्रगढ़ के गांव बचीनी और पाथेड़ा में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। थाना सदर महेंद्रगढ़ प्रबंधक निरीक्षक देवेंद्र ने गांवों के सरपंचों, ग्रामीणों, युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
विज्ञापन

निरीक्षक देवेंद्र ने गांव बचीनी के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी बीमारी से दूर रहें और दूसरों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। अपने–अपने गांवों के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपने परिवार, समाज व देश का भला कर सकता है। इस दौरान मौजूद गांव के सरपंच और मौजिज व्यक्तियों के साथ गांव में कमेटी गठित करने की लेकर चर्चा की गई। थाना सदर महेंद्रगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र व उनकी टीम के की ओर से गांव पाथेड़ा में सरपंच व ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा न करने के प्रति जागरूक करना और उनमें जागरूकता लाने के लिए ग्रामीणों को समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed