{"_id":"69dbdab018c406285d0ba717","slug":"meeting-regarding-preparations-for-shani-jayanti-festival-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125565-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शनि जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शनि जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- शनिदेव मंदिर में बैठक करते मंदिर कमेटी व शहरवासी--स्रोत- कमेटी
महेंद्रगढ़। मोहल्ला कानोडिया स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर प्रांगण में शनि जयंती महोत्सव एवं शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों, नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आगामी 15 व 16 मई को होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।
बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र बंटी प्रधान प्राचीन शनि मंदिर कमेटी ने की। पदाधिकारियों ने आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न सेवा कार्यों हेतु जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक के दौरान कमलेश पुजारी, हरिकिशन रोहिल्ला, गिरधर कानोड़िया, आनंद सोनी, राजेश लावणीय, मोनू रोहिल्ला ने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
इस मौके पर जिनमें वेदप्रकाश, महेंद्र सिंह खरौली, विजय कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, श्याम सुंदर, सुनील कुमार यादव एवं बाबूलाल स्वामी शामिल थे, ने संकल्प लिया कि इस वर्ष के महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान सुरेंद्र बंटी ने बताया कि 15 मई को सुबह 8:15 बजे हवन किया जाएगा। रात्रि 9:15 बजे जागरण का आयोजन किया जाएगा। 16 मई को शहर के मुख्य मार्ग से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के उपरांत दोपहर 12:15 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।