{"_id":"6adba2314739c5f846011f6f","slug":"meeting-of-the-vigilance-and-monitoring-narnol-news-c-17-1-rtk1057-942401-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक आयोजित
विज्ञापन
महेंद्रगढ़,। एसडीएम योगेश सैनी ने आज अपने कार्यालय में उप-मंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक ली। एसडीएम योगेश सैनी ने बताया कि इस अधिनियम के तहत प्रशासन ने विभिन्न अधिकारियों की भूमिका तथा जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त विभिन्न रिपोर्टों के पुनर्विलोकन के लिए सतर्कता कमेटी गठित की है।
उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के अधीन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार किए जाने के फलस्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि विभिन्न प्रकार के अत्याचारों, जैसे ट्यूबवेल की हानि, चल-अचल संपत्ति का नुकसान, स्थायी-अस्थायी अपंगता, बलात्कार तथा हत्या आदि के घटित होने पर प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के अत्याचार होने पर अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989, नियम 1995 व 2011 के सेक्शन 3, नियम 12 (4) राहत राशि के मापदंड 4/2016 के अनुसार एक लाख से आठ लाख 25 हजार रुपये तक की राशि ऐसे मामलों में प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
जिनकी एफआईआर अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में अप्रैल 2026 से अब तक अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत अनुदान प्राप्त करने के लिए चार पीड़ितों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इस अवसर पर टीडब्ल्यूओ ममता, क्लर्क मोहित, दीपक सुरजनवास, रामभगत खतोधरा रहे।