{"_id":"66e9cbb12b60ce58ec087258","slug":"meeting-of-political-and-educational-institutions-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116238-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजनीतिक दलों व नोडल अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजनीतिक दलों व नोडल अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
फोटो नंबर-23अधिकारियों व नोडल अधिकारियों की बैठक लेते सामान्य पर्यवेक्षक सूरज कुमार । स्त्रोत
नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अटेली व महेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सूरज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर पुलिस आब्जर्वर ए रमेश रेड्डी, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एडीसी वैशाली सिंह व एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आशीष सैनी भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने चुनाव के लिए लगाए सभी नोडल अधिकारियों की बैठक भी ली।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए कई तरह के एप जारी किए हैं। कोई भी नागरिक मतदान से संबंधित जानकारी के लिए 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। चुनाव आयोग सी-विजिल एप के जरिए भी निगरानी कर रहा है। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस एप पर दर्ज कराई जा सकती है। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुविधा एप बनाया गया है जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के परमिशन ले सकते हैं। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी। कुछ मामलों में दंड का प्रावधान भी है।
चुनाव प्रक्रिया निपटने के लिए लगाए गए विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने कार्य को पूरी निष्ठा व निष्पक्षता के साथ करें। इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद, महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार, कनीना के एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।