{"_id":"659d9505fbe9e9cacb0ead74","slug":"meeting-of-all-haryana-pwd-mechanical-employees-union-registered-today-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6618-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर्ड की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर्ड की बैठक आज
Wed, 10 Jan 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन कनीना संबंधित महासंघ की बैठक जलघर कनीना में बुधवार को आयोजित की जाएगी। प्रधान कृष्ण कुमार पुनिया ने बताया कि हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित महासंघ ब्रांच कनीना की बैठक कनीना जल घर रेवाड़ी रोड पर होनी निश्चित हुई है।
बैठक में कर्मचारियों की मांगों के बारे में और समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा और जिन कर्मचारियों की समस्याएं व मांगे अटकी हुई है। उन कर्मचारियों की समस्याएं व मांगें उच्च अधिकारियों से मिलकर तुरंत प्रभाव से उनका निपटारा किया जाएगा। बैठक में आने वाली 23 जनवरी को चुनाव होना निश्चित हुआ है। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महासचिव नरेंद्र धीमान व प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष यादव होंगे। कर्मचारियों से विचार किया जाएगा और यूनियन की सदस्यता भी बढ़ाई जाएगी। जिस कर्मचारी को इस संगठन से जुड़ना है तो वह 23 जनवरी से पहले पहले अपनी 100 रुपये की सदस्यता शुल्क कटवा कर सदस्य बन सकते हैं।