{"_id":"66942d0292bfc04b2a09d454","slug":"meeting-in-senior-citizens-organization-office-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114103-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिक संगठन कार्यालय में की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिक संगठन कार्यालय में की बैठक
Mon, 15 Jul 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के किला मार्ग स्थित वरिष्ठ नागरिक संगठन कार्यालय में रविवार को संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की। बैठक में सर्वप्रथम जिन सदस्यों का जन्मदिन इस मास में आता है उन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इनमें रामबिलास यादव, हरिराम गुप्ता व कृष्ण अवतार जांगिड़ शामिल रहे। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि हरियाणा सरकार द्वारा अपने सभी कर्मचारियों को दिसंबर 2023 तक एलटीसी की सुविधा दी जा रही थी उसके बाद एलटीसी जारी रखने के आदेश पारित नहीं किए गए है। अत: वर्ष 2024 से सभी कर्मचारियों व पेंशनर को यह सुविधा जारी की जाए। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पताल में अलग लाइन लगवाई जाए।
इस दौरान संगठन के महासचिव मुखराम सैनी, अजीत प्रकाश जैन, शिव हरि अग्रवाल, सोहनलाल चौहान, भागीरथ प्रसाद, यादराम राव नंबरदार, सुरेश भारद्वाज, शिवलाल वर्मा, हरिसिंह यादव, सुरेश जांगिड़, रामनिवास सैनी, विजयसिंह रहीश, जयदयाल, नरेंद्र कुमार धौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान संगठन के महासचिव मुखराम सैनी, अजीत प्रकाश जैन, शिव हरि अग्रवाल, सोहनलाल चौहान, भागीरथ प्रसाद, यादराम राव नंबरदार, सुरेश भारद्वाज, शिवलाल वर्मा, हरिसिंह यादव, सुरेश जांगिड़, रामनिवास सैनी, विजयसिंह रहीश, जयदयाल, नरेंद्र कुमार धौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन