{"_id":"66199ee55bea7f20da0f7707","slug":"meet-the-criteria-towards-farmers-and-the-department-dr-ajay-yadav-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108774-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों और विभाग के प्रति कसौटी पर खरा उतरें : डॉ. अजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों और विभाग के प्रति कसौटी पर खरा उतरें : डॉ. अजय यादव
Sat, 13 Apr 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल कृषि अधिकारी महेंद्रगढ़ के कार्यालय में सभी खाद बीज व दवाई विक्रेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। सभी विक्रेताओं को निर्देश देते हुए डॉ. अजय यादव ने कहा कि वे किसानों के प्रति और विभाग के प्रति कसौटी पर खरा उतरे।
उन्होंने कहा कि हम सब किसान के लिए बने है। समय पर तकनीकी जानकारी व कृषि में प्रयोग होने वाली सामग्री समय पर उपलब्ध करवाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। किसानों को उचित समय पर उचित मूल्य पर उचित सामग्री का विक्रय करे, विक्रय उपरांत उसे बिल जारी करे। किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री दुकान में ना रखे व ना ही बिक्री करे अन्यथा विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक डॉ. संजय यादव ने अपने संबोधन में डीलर्स को अपनी दुकान पर डिस्प्ले बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर और मूल्य सूची पट्ट लगवाने के आदेश दिए। विषय विशेषज्ञ डॉ. योगेश चंद्र ने बताया कि कपास की फसल बड़ी तकनीकी फसल है और उसमें लगने वाले कीड़ों की रोकथाम के लिए किसानों को सिफारिश सुदा दवाई उचित मात्रा में ही छिड़काव करवाए ताकि कीटों को समय पर नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. गंगानद, मनोज कुमार, विकास, अनिल सहित 150 डील्डर्स ने भाग लिया।