फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meenakshi and Santosh won in Haryanvi solo dance

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणवी सोलो डांस में मीनाक्षी व संतोष ने मारी बाजी

Thu, 17 Oct 2024 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi and Santosh won in Haryanvi solo dance
फोटो संख्या:56- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में उप​स्थित स
महेंदगढ़। राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों ने पंजाबी और हरियाणवी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। हरियाणवी सोलो डांस में मीनाक्षी, संतोष, ग्रुप डांस में प्रीति, कोमल, पंजाबी डांस में संतोष, रागनी में निखिल, कविता पाठ में महेश, संस्कृत श्लोक उच्चारण में नेहा और भाषण प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं से समां बांध दिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कविता पाठ, हिंदी भजन, गजल, रागनी, नृत्य, और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ. परमीत कुमारी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। मंच संचालन डॉ. पविता ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. अंजु, डॉ. मंजू, डॉ. अमिता, डॉ. पिंकी, डॉ. रितु शामिल रहे। समारोह में प्रो. विजय यादव, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. रविंद्र यादव, दीपक, प्रदुमन सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed