फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Medical ward created for the convenience of patients on Holi

Mahendragarh-Narnaul News: होली पर मरीजों की सुविधा के लिए बनाया गया मेडिकल वार्ड

Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Medical ward created for the convenience of patients on Holi
फोटो नंबर- 07नागरिक अस्पताल में बनाया गया मेडिकल वार्ड। संवाद
नारनौल। होली पर्व पर मरीजों की सुविधा के लिए नागिरक अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है ताकि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन

क्षेत्र में लोग होली धूमधाम से मनाते हैं। रंग लगाते समय लोगों को नाक, कान, गले की समस्या हो जाती है। इससे सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आंखों में केमिकल जाने से जलन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए सीएमओ कार्यालय के भूतल पर मेडिकल वार्ड बनाया गया है।
वार्ड में आपातकालीन विभाग में अलग-अलग शिफ्ट में नियुक्त चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। वहीं गंभीर समस्या होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक को बुलाया जाएगा। दुर्घटना में घायल मरीजों के उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में वार्ड बना हुआ है और चिकित्सक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


वर्जन
होली पर्व के मद्देनजर अलग से मेडिकल वार्ड बनाया गया है और चिकित्सक की नियुक्ति की गई है। वहीं गंभीर समस्या होने पर संबंधित रोग विशेषज्ञ को भी बुलाया जाएगा। प्रयास है कि मरीजों को बेहतर व समय पर उपचार मिले। -डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------

हर्बल रंगों की बढ़ी मांग

विभिन्न प्रकार के स्प्रे कलर, रंग-बिरंगी बालों की विग, मुखौटे और रंग गुलाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। साथ ही इस बार सामान्य रंग-गुलाल के साथ-साथ हर्बल रंगों की मांग भी बढ़ी है। हर्बल रंगों में रसायन नहीं होते और आसानी से साफ हो जाते हैं। इसलिए इनसे खुजली, जलन व एलर्जी नहीं होती। बाजार में सामान्य रंग-गुलाल 100 रुपये प्रति किग्रा और हर्बल रंग 200 रुपये प्रति किग्रा की दर से बाजार में उपलब्ध है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article