फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Maximum temperature may reach 30 degree in next two days, relief from fog

महेंद्रगढ़-नारनौल: आगामी दो दिनों में 30 डिग्री पहुंच सकता है अधिकतम तापमान, कोहरे से मिलेगी राहत

Sat, 18 Feb 2023 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Feb 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature may reach 30 degree in next two days, relief from fog
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में सात डिग्री की वृद्धि हुई है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र में सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया। 10 बजे के बाद तेज धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 27.3 व न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की माने तो आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इस समय कोहरा छाने से सरसों की फलियों में फफूंद लगने का खतरा बना हुआ है जबकि गेहूं की लिए कोहरा लाभदायक रहेगा। 225275 एकड़ में खड़ी जिला की प्रमुख फसल सरसों इस समय पकने को तैयार है। जबकि गेहूं में भी बालियां आनी आरंंभ हो गईं। हालांकि गत जनवरी में दो चरण में जमे सात दिन के पाले ने सब्जियों की फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा दिया था। वहीं सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है। इस बार सरसों का उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। किसान इस समय सरसों व गेहूं की तेजी से सिंचाई में जुटे हुए हैं। अगेती सरसों की फसलों में दाना पकना आरंभ हो गया है।
विज्ञापन


आगामी दो दिनों में बढ़ सकता है तापमान
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभावों के कारण पिछले दो दिन कोहरा छाया रहा। लेकिन आगामी दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2 से 3 की डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 29 व न्यूनतम 8 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समय अगेती सरसों पकाई की ओर है ओर गेहूं में बालियां आनी शुरू हो गई हैं। आगामी दो सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री रहा तो गेहूं का दाना पूर्णरूप से विकसित हो पाएगा। अधिक तापमान होने पर दाना कुछ प्रभावित हो सकता है। गेहूं में अभी बालियों में दाना बनना शुरू हो गया है। इस समय मौसम दोनों ही फसलों के लिए अनुकूल है। सरसों 20 दिनों में पक कर तैयार हो जाएगी।
- डॉ. रमेश कुमार, वरिष्ठ संयोजक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed