{"_id":"68a9fe11e92324c6e00c6095","slug":"mathematics-is-also-connected-to-domestic-life-prof-vijay-yadav-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119474-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित घरेलू जीवन से भी जुड़ा है : प्रो. विजय यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित घरेलू जीवन से भी जुड़ा है : प्रो. विजय यादव
Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- राजकीय महाविद्यालय में गणित प्रतियोगिता में हिस्स लेते विद्यार्थी --स्रोत
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में गणित विभाग ने गणित के बिना जीवन विषय पर कार्यक्रम किया। विद्यार्थियों को गणित के महत्व को बताकर तार्किक और सृजनात्मक सोच को विकसित करने पर चर्चा की गई।
गणित विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में नेहा और मुस्कान बीएससी प्रथम वर्ष संयुक्त रूप से विजेता, निधि बीकॉम प्रथम वर्ष और सानिया बीएससी प्रथम वर्ष को दूसरा और हिना बीकॉम प्रथम वर्ष एवं अनु बीएससी प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान मिला। उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा ने किया।
प्रो. विजय यादव ने बताया कि गणित केवल अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र-समय प्रबंधन, बजट तैयारी, निर्माण कार्य, विज्ञान, तकनीक, व्यापार और यहां तक कि घरेलू जीवन से भी जुड़ा है। छात्रों ने इस विषय पर पोस्टर प्रस्तुति, भाषण और कविता जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने दर्शाया कि यदि जीवन में गणित न हो, तो समय का सही मापन नहीं हो सकेगा, वस्तुओं के मूल्य तय नहीं किए जा सकेंगे और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी अधूरी रह जाएगी। इस अवसर पर गणित विभाग के अन्य स्टाफ सदस्य डॉ. संदीप कुमारी, डॉ. रिनू यादव और विजया बाई भी उपस्थित रहे।