फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mata Bhura Bhavani Temple Sisoth is the center of faith.

Mahendragarh-Narnaul News: आस्था का केंद्र है माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ

Wed, 02 Oct 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Mata Bhura Bhavani Temple Sisoth is the center of faith.
महेंद्रगढ़। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ धाम में लाइट व फूलों से विशेष सजावट की गई है। वर्ष में दो बार नवरात्र के अवसर पर माता भूरा भवानी मंदिर में नौ दिनों तक धार्मिक आयोजन और विशेष पूजा चलती है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया व मुकेश चौहान ने बताया कि तीन अक्तूबर को माता के पहले नवरात्र से 12 अक्तूबर नवमी तक मंदिर में धार्मिक आयोजन चलेंगे। मंदिर कमेटी व ग्रामीण युवाओं ने मंदिर को भव्य रूप से सजाया है। नवरात्र के अंतिम दिन जागरण, मेला व खेल प्रतियोगिता होंगी। देशभर में यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। वर्ष में दो बार कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देशभर से लोग आकर नवरात्रों में व्रत रखने के साथ-साथ मन्नतें मांगते हैं।
विज्ञापन

महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर से ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। ध्वजा यात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव की फिरनियाें से होते हुए मंदिर में पहुंचेगी। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया व सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि माता भूरा भवानी मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन है। गांव बसने से पूर्व यहां एक छोटा सा चबूतरा होता था। लोगों की मन्नतें पूरी होने एवं श्रद्धा बढ़ने के कारण वर्तमान में इस चबुतरे ने भव्य मंदिर का रूप ले लिया है तथा इसकी भव्यता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed