फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Massive fire in Digrota village of Mahendragarh, 95 acres of animal fodder burnt to ashes

Mahendragarh: डिगरोता गांव में भीषण आग, 95 एकड़ पशु चारा जलकर राख; 10 घंटे से जुटी हैं टीमें

Fri, 28 Feb 2025 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Feb 2025 09:32 AM IST
सार

आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए महेंद्रगढ़ से दो और फिर नारनौल से एक दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल विभाग की टीमें रात 12 बजे से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई थी। 
 

विज्ञापन
Massive fire in Digrota village of Mahendragarh, 95 acres of animal fodder burnt to ashes
महेंद्रगढ़ में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ के गांव डिगरोता में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से करीब 95 एकड़ की एकत्रित की गई कड़बी (पशु चारा) जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


दमकल विभाग की तीन टीमें पिछले 10 घंटे से आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। घटना रात 11:50 बजे की है, जब नांगल माला रोड पर स्थित खेतों में एकत्रित की गई बाजरे की पुलियों में अचानक आग की लपटें उठीं। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए महेंद्रगढ़ से दो और फिर नारनौल से एक दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। दमकल विभाग की टीमें रात 12 बजे से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन आग को पूर्ण रूप से बुझाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है।  


गांव के सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक ने बताया कि नांगल माला रोड पर कई किसानों ने अपने पशुओं के लिए चारा एकत्र किया हुआ था, जिसमें रात को आग लग गई। आग लगने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed