{"_id":"663a8cd69d9475e33705bb24","slug":"mass-arrest-in-murder-case-narnol-news-c-195-1-nnl1001-110124-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Wed, 08 May 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 08 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। गांव दुबलधन निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने वांछित एक आरोपी को प्रोडक्शन पर लाकर गिरफ्तार किया है। थाना बेरी प्रबंधक निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि संजय निवासी दुबलधन ने पुलिस में शिकायत दी थी कि 19 अगस्त 2020 की शाम को उसका चाचा रमेश अपने घर से घेर में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दुकान से सामान खरीदने लगा। वहां पर कुछ समय से दो परिवारों में आपसी रंजिश के चलते मोहित उर्फ तोतलिया व भोलू रोहताश के साथ मार-पिटाई कर रहे थे। उसके चाचा रमेश ने रोहताश को छुड़वाने की कोशिश की तो मोहित के कहने पर भोलू ने अपने हाथ में लिए हुए हथियार से उसके चाचा रमेश पर सीधी गोली चला दी, जो गोली उसके चाचा को जा लगी थी। उसने जब शोर मचाया तो वे वहां से हमें जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी में बैठकर भाग गए थे। उनके साथ दो तीन लड़के और भी थे। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में सोनीपत जेल में बंद एक आरोपी को झज्जर कोर्ट से एक दिन के पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहित निवासी दुबलधन के तौर पर की गई। पुलिस रिमांड के पश्चात पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

07जेएनडी09 : नई पोर्टेबल मशीन से एक्सरे करते रेडियोलॉजिस्ट संदीप जांगड़ा। संवाद
विज्ञापन