{"_id":"64ea4266e69a4c93fc0c612f","slug":"masked-youths-set-fire-to-contract-by-pouring-petrol-in-village-beri-narnol-news-c-203-1-cdr1002-2807-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव बेरी में नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल डालकर ठेका में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव बेरी में नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल डालकर ठेका में लगाई आग
Sat, 26 Aug 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बेरी में शुक्रवार की रात को दो नकाबपोश युवकों ने शराब के ठेके के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे ठेके के अंदर रखी शराब तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं अंदर सो रहे सेल्समैन ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया। ठेका संचालक ने बताया कि उसका 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हो हुआ है।
गांव छाजियावास निवासी ठेका संचालक रूपेश ने बताया कि भांडोर नीची से एक किलोमीटर आगे बेरी के पास उनका शराब का ठेका है। शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे दो नकाबपोश युवक पैदल आए थे। इस दौरान सेल्समैन उत्तर प्रदेश निवासी गौरवपाल अंदर सो रहा था। तभी नकाबपोशों ने ठेका का दरवाजा खटखटाया। सेल्समैन के दरवाजा नहीं खोलने पर नकाबपोशों ने ठेके के अंदर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। इससे ठेका के अंदर पंखे, फ्रीज, सीसीटीवी कैमरे, शराब की बोतलें जलकर राख हो गईं। इससे उनको दस से 12 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। संचालक ने बताया कि सेल्समैन भाग कर अपनी जान बचाई है। सेल्समैन ने गांव जोनावास दूसरे ठेके पर जाकर फोन कर सूचना दी। इसके बाद उसने फायर ब्रिगेड एवं 112 पर काॅल की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयाना किया।
वर्जन:
पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। - श्योताज सिंह, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -