फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Masked bike riders vandalized and snatched Rs 4500 cash

Mahendragarh-Narnaul News: नकाबपोश बाइक सवारों ने तोड़फोड़ कर 4500 रुपये नकदी छीनी

Mon, 12 Jun 2023 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Masked bike riders vandalized and snatched Rs 4500 cash
नांगल चौधरी। भुंगारका गांव से नारनौल आ रहे एक व्यक्ति से नकाबपोश बाइक सवारों ने 4500 रुपये की नकदी छीन ली। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हा गए। पुलिस ने दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

भुंगाकरा निवासी मनपाल ने पुलिस में शिकायत दी हैं कि वह 10 जून की सुबह लगभग 9.30 बजे अपने साथी की गाड़ी लेकर नारनौल के लिए जा रहा था। तभी अचानक से तीन-चार बाइक उसकी गाड़ी के चारों तरफ लग गई जिस पर नकाबपोश 5-6 युवक थे। उन्होंने उसकी गाड़ी रुकवाई और गाड़ी रुकते ही लाठी डंडों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और बोले कि जो कुछ है, वो निकाल दे। तभी आरोपियों ने गाड़ी के अंदर रखे 4500 रुपये उठा लिए। पैसे उठाते समय दो युवकों का नकाब हट गया। उसने देखा तो वह नेहरू नगर निवासी सोनू व भुंगारका निवासी बिजेंद्र थे। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed