{"_id":"66677dbfbd5be96b290dcf84","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-family-members-accused-of-dowry-death-narnol-news-c-17-rtk1042-440668-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनाें ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनाें ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Tue, 11 Jun 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हालु बाजार नरसान पाना निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के शव का सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, मृतक के भाई ने महिला के पति, सास-ससुर पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिला के सतनाली तहसील के गांव ढाणा निवासी कर्मचंद ने बताया कि उसके पिता का 2008 में निधन हो चुका है। वे दो भाई एक बहन हैं। उसकी बहन पूजा (26) की शादी 26 अप्रैल 2018 को भिवानी निवासी शंकर के साथ की थी। शादी के दौरान काफी दान दहेज दिया था। शादी के बाद उसकी बहन पूजा को दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की।
कर्मचंद ने बताया कि शंकर और उसके पिता के मांगने पर 20 लाख रुपये खाता में डलवा रखे हैं। उसने बताया कि पूजा का शाम सवा सात बजे उसके पास फोन आया कि उसका पति और सास ससुर इकट्ठा होकर उसे घर से पैसे लाने का दबाव बना रहे हैं और इस मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसकी बहन ने उसे यहां से ले जाने की बात कही। जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा तो उसकी बहन उसे वहां नहीं मिली। उसके ससुर ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
कर्मचंद का आरोप है कि आरोपियों ने पैसे के लालच में उसकी बहन का गला दबाकर दहेज के लिए हत्या की है। शहर के जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी पवन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस संबंध में कर्मचंद की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।