{"_id":"6a987a493f92b569e7096d07","slug":"markets-decked-up-ahead-of-janmashtami-demand-for-laddu-gopal-adornments-rises-narnol-news-c-196-1-nnl1003-144744-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी से पहले सजा बाजार, लड्डू गोपाल के शृंगार की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी से पहले सजा बाजार, लड्डू गोपाल के शृंगार की बढ़ी मांग
विज्ञापन
फोटो नंबर-06जन्माष्टमी के पर्व को लेकर ठाकुरजी के श्रृंगार का सामान खरीदते लोग। संवाद
नारनौल। जन्माष्टमी पर्व में अब महज दो दिन शेष हैं। ऐसे में शहर के बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण और लड्डू गोपाल के शृंगार से जुड़े सामान की खरीदारी तेज हो गई है। दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगी है। शहर में करीब 20 से 25 स्थानों पर ठाकुर जी के शृंगार का सामान उपलब्ध है।
इस बार दुकानों पर लड्डू गोपाल की अलग-अलग आकार और डिजाइन की प्रतिमाओं के साथ आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी, माला, मोर पंख और झूले उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार लाइट और मोतियों से सजे झूले ग्राहकों को खासे पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 800 से 2,000 रुपये तक है। वहीं लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं 100 से 6,000 रुपये तक की रेंज में मिल रही हैं।
भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक करीब 1,000 रुपये से शुरू हो रही है। बांसुरी 10 से 800 रुपये, मुकुट 20 से 5,000 रुपये और माला 10 से 500 रुपये तक में उपलब्ध है। मोर पंख की कीमत 800 रुपये से शुरू हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल कार्यक्रमों के लिए ड्रेस की मांग बढ़ी
जन्माष्टमी पर स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कृष्ण रूप सज्जा की ड्रेस की मांग भी बढ़ गई है। ड्रेस विक्रेता नैनू भाई ने बताया कि बच्चों के कार्यक्रमों के चलते अभिभावक किराए पर कृष्ण की पोशाक ले रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व की पूर्व संध्या तक बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी।