फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Market Rates Fixed for 35 Villages Affected by High-Tension Lines

Mahendragarh-Narnaul News: हाइटेंशन लाइन से प्रभावित 35 गांवों के लिए मार्केट रेट तय

Wed, 06 May 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Market Rates Fixed for 35 Villages Affected by High-Tension Lines
फोटो 1अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में एकत्रित किसान।स्रोत:संगठन
नारनौल। जिले से गुजर रही पावरग्रिड सीकर-नरेला हाइटेंशन लाइन से प्रभावित 35 गांवों के लिए मार्केट रेट तय कर दिया गया। लंबे समय से मुआवजे और दरों को लेकर चल रहा इंतजार अब काफी हद तक खत्म होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ गांवों के रेट को लेकर किसानों ने आपत्ति जताई है जिसकी जानकारी उन्होंने जिला प्रशासन को दे दी है। प्रशासन ने मामले की जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इसी बीच खेतड़ी-नरेला हाईटेंशन लाइन से जुड़े लंबित एमआरसी मामलों को लेकर मार्केट रेट कमेटी के चेयरमैन अनिरुद्ध यादव ने किसान हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पावरग्रिड बीकानेर-नीमराणा और टाटा पावर बीकानेर-नीमराणा लाइन के लिए भी एमआरसी तय कर दी गई है। इस संबंध में एक अहम बैठक 15 मई 2026 को प्रस्तावित की गई है जिसमें आगे की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा।
निर्णय की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब और जिला प्रधान मनोज कुमार को किसानों ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
सतेंद्र लोहचब ने अनिरुद्ध यादव के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों को उनकी जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलता, संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने अन्य परियोजनाओं से प्रभावित किसानों से भी एकजुट रहने की अपील की।

कार्यक्रम में रामनिवास पटोदा, मुकेश कुमार, संदीप, महेंद्र, पुष्पेंद्र, अंकित, मदन सरपंच, दाताराम गुर्जर, धर्मपाल, राजकुमार, ओमप्रकाश, विनोद चौधरी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed