{"_id":"6a70dd3cfc7936bf8702b8c2","slug":"market-rate-fixed-for-land-across-13-villages-for-tata-powers-high-tension-line-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143381-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टाटा पावर हाईटेंशन लाइन के लिए 13 गांवों की जमीन का बाजार दर तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टाटा पावर हाईटेंशन लाइन के लिए 13 गांवों की जमीन का बाजार दर तय
Mon, 03 Aug 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 3 हाईटेंशन लाइन से प्रभावित 13 गांवों की जमीन का बाजार दर तय होने पर खुशी व्यक्त करते कि
नारनौल। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के प्रयासों से महेंद्रगढ़ जिले में टाटा पावर बीकानेर नीमराणा 765 केवी हाईटेंशन लाइन से प्रभावित 13 गांवों की जमीन का बाजार दर तय हो गया है। यह निर्णय 3 अगस्त को लिया गया, जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
मोर्चा ने प्रभावित किसानों की आवाज बनकर लाइन के काम को रुकवाया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सचेत किया कि वास्तविक बाजार दर तय होने तक जमीन पर कोई कार्य नहीं होगा। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा ने जमीन मुआवजे के लिए बाजार दर समिति गठित करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ द्वारा मनोनीत बाजार दर समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव को दिया गया। समिति अध्यक्ष ने इसका संज्ञान लेते हुए एक समिति गठित की। लगभग तीन-चार महीने तक काम रुका रहा। नीति प्रक्रिया के तहत सभी 13 गांवों का बाजार दर तय हुआ। किसानों ने मोर्चा पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया और आजीवन साथ चलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब ने सभी किसानों से अपने हक के लिए सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुटता से मोर्चा उनके लिए विकट परिस्थितियों से लड़ने को तैयार रहेगा। लोहचब ने प्रदेश और केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्मवीर दहिया, मनोज कुमार (गुढ़ा), हवासिंह खेड़ा, दाताराम गुर्जर, उदयभान थनवास, देशराज, रामनिवास मौजूद रहे।