फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Market Committee Narnaul office shifted to Mandi near Jalmahal

जलमहल के पास मंडी में स्थानांतरण हुआ मार्केट कमेटी नारनौल कार्यालय

Fri, 04 Mar 2022 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Market Committee Narnaul office shifted to Mandi near Jalmahal
प्रदेश सरकार की शहर के बीचोंबीच मंडी को जलमहल के पास स्थानांतरित करने की अधिसूचना के बाद, अब आगामी रबी सीजन के लिए मार्केट कमेटी ने कमर कस ली है। शुक्रवार को नए कार्यालय में प्रवेश के लिए मार्केट कमेटी की कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव नुकुल यादव द्वारा किसानों, व्यापारियों एवं मंडी स्टाफ की उपस्थिति में हवन कराया गया। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव नुकुल यादव ने कहा कि कार्यालय एवं मंडी के स्थानांतरण से आगामी सीजन खरीद जलमहल के नजदीक नवनिर्मित मंडी होगी जिससे किसानों एवं व्यापारियों मंडी आगमन में सुविधा रहेगी। यह मंडी लगभग 65 एकड़ में बनी हुई है तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इस अवसर पर डीएमईओ कार्यालय में पदस्थ सचिव अशोक यादव एवं अदित्य यादव, लिपिक गजेंद्र, मनोज, व्यापार मंडल से अनाज मंडी प्रधान बृजमोहन, सब्जी मंडी प्रधान अजीत, मील एसोसिएशन प्रधान अनिल, मंडी बोर्ड निर्माण शाखा के कनिष्ठ अभियंता विक्रम सिंह, विक्रम कुमार, मार्केट कमेटी से मंडी सुपरवाइजर रविंद्र, लेखाकार आरजू, देवेंद्र, सुरेंद्र, सुनील व अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed